Mi Vs Dc Live Cricket Score Mumbai Indians Vs Delhi Capitals Ipl 2025 63rd Match Updates – Amar Ujala Hindi News Live

10:36 PM, 21-May-2025
MI vs DC IPL Live Score: 65 रन पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन
दिल्ली को पांचवां झटका जसप्रीत बुमराह ने दिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब क्रीज पर आशुतोष शर्मा आए हैं।
10:25 PM, 21-May-2025
MI vs DC IPL Live Score: दिल्ली को 55 पर चौथा झटका
मिचेल सैंटनर ने विप्रज निगम को पवेलियन की राह दिखाई। वह 20 रन बनाकर आउट हुए। अब रिजवी का साथ देने स्टब्स आए हैं।
10:09 PM, 21-May-2025
MI vs DC IPL Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका
विल जैक्स ने दिल्ली को तीसरा झटका दिया। उन्होंने अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब क्रीज पर विप्रज निगम आए हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 43 रन है।
09:56 PM, 21-May-2025
MI vs DC IPL Live Score: दिल्ली को 20 पर दूसरा झटका
ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली को दूसरा झटका दिया। उन्होंने केएल राहुल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 11 रन बना पाए। अब क्रीज पर समीर रिजवी आए हैं।
09:48 PM, 21-May-2025
MI vs DC IPL Live Score: दिल्ली को 12 पर पहला झटका
दिल्ली को पहला झटका 12 रन के स्कोर पर लगा। दीपक चाहर ने फाफ डुप्लेसिस को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब क्रीज पर अभिषेक पोरेल आए हैं।
09:40 PM, 21-May-2025
MI vs DC IPL Live Score: दिल्ली की पारी शुरू
दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर मौजूद हैं।
09:28 PM, 21-May-2025
मुंबई की पारी समाप्त
सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। आखिरी 12 गेंदों में सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने 48 रन झटके। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए जबकि दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए।
इस मैच में मुंबई की शुरुआत खराब हुई थी। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विल जैक्स और रेयान रिकेल्टन ने मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन जैक्स 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए जबकि रिकेल्टन 25 रन बना पाए। तिलक वर्मा ने 27 और हार्दिक पांड्या ने तीन रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में सात चौके और छह गगनचुंबी छक्के की मदद से 73 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा नमन धीर ने आठ गेंदों में दो चौके और इतने ही छक्के की मदद से 24 रन बनाए और नाबाद रहे।
09:00 PM, 21-May-2025
MI vs DC IPL Live Score: 123 पर मुंबई की आधी टीम लौटी पवेलियन
दुष्मंथा चमीरा ने हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब क्रीज पर नमन धीर आए हैं।
08:58 PM, 21-May-2025
MI vs DC IPL Live Score: मुंबई को लगा चौथा झटका
मुकेश कुमार ने तिलक वर्मा को पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ 27 रन बना सके। अब क्रीज पर हार्दिक पांड्या आए हैं।
08:14 PM, 21-May-2025
MI vs DC IPL Live Score: रेयान रिकेल्टन 25 रन बनाकर आउट
कुलदीप यादव ने रेयान रिकेल्टन को अपना शिकार बनाया। वह 25 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर तिलक वर्मा आए हैं और सूर्यकुमार यादव का साथ देने के लिए तैयार हैं।