#Big News

Bihar News : Nitish Kumar Jdu Party Ex Pressident Rcp Singh In Prashant Kishor Party Jansuraj – Amar Ujala Hindi News Live

Spread the love


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद

Updated Sun, 18 May 2025 11:42 AM IST

Bihar News : कभी जनता दल यूनाइटेड के संगठन को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाने वाले रामचंद्र प्रसाद सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने प्रशांत किशोर के साथ खड़े नजर आएंगे। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद भाजपा में रहे आरसीपी ने जान सुराज का दामन थाम लिया है।


Bihar News :  Nitish Kumar JDU party ex pressident RCP Singh in Prashant Kishor party jansuraj

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ आरसीपी सिंह।
– फोटो : अमर उजाला


loader



विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह ने जन सुराज की सदस्यता रविवार को ग्रहण कर ली। पिछले दिनों उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर अपनी नई पार्टी बनाई थी। रविवार को उन्होंने इस पार्टी का विलय प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में कर दिया। भाजपा में आने के पहले रामचंद्र प्रसाद सिंह जदयू कोटे से केंद्र में मंत्री बने थे। माना जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मर्जी के खिलाफ तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देने के कारण जदयू ने उनसे नाता तोड़ लिया था। बाद में जब नीतीश कुमार खुद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में वापस आए तो आरसीपी सिंह का भाजपा में रहना बेकार साबित हो रहा था। वह बिल्कुल किनारे पड़े थे। प्रशांत किशोर ने इस मौके का फायदा उठाया और उन्हें अपने साथ बुला लिया। आरसीपी सिंह ने बिहार में जनता दल यूनाइटेड के संगठन को खड़ा करने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी और माना जा रहा है की पीके की नजर में यही खूबी उनके काम आएगी।

Trending Videos

खबर अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

bet 1666