#Big News

Bihar News: Rahul Gandhi Watching ‘phule’ With 400 People: Theatre, Demonstration, Uproar – Amar Ujala Hindi News Live

Spread the love


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद

Updated Thu, 15 May 2025 05:17 PM IST

Patna News: मॉल में हंगामा कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमलोगों को थिएटर के अंदर जाने से रोका जा रहा है। ऐसा जान बूझकर किया जा रहा है। यह हमलोगों को अपमानित करने की साजिश है।


Bihar News: Rahul Gandhi watching 'Phule' with 400 people: theatre, demonstration, uproar

कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी।
– फोटो : सोशल मीडिया।


loader



विस्तार


दरभंगा के अंबेडकर हॉस्टल में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम में अपना संबोधन देने के बाद कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी गुरुवार दोपहर पटना पहुंचे। यहां पर कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी सिटी सेंटर मॉल पहुंचे। यहां 400 सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ‘फुले’ सिनेमा देखी। इसके बाद राहुल गांधी 4.56 बजे थिएटर से बाहर निकले और एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। यह सिनेमा समाज सुधारक ज्योतिबा फुले पर आधारित है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से दोपहर 2.20 बजे से 5.20 बजे तक के शो के लिए 400 टिकट खरीदे गए थे। इतना ही नहीं इस सिनेमा के लिए कांग्रेस की ओर से विशेष पास का वितरण किया गया है। इसमें राहुल गांधी और बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की तस्वीर लगी है।

Trending Videos

 

यह भी पढ़ें: धारा 144 लगने के बावजूद अंबेडकर हॉस्टल पहुंचे राहुल गांधी, कहा- आपसे बात करना ही मेरा लक्ष्य है

सैकड़ों कार्यकर्ता मॉल में थिएटर के पास पहुंच गए

इधर, राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मॉल में थिएटर के पास पहुंच गए। कांग्रेस की ओर से पहले ही साफ किया गया था कि राहुल गांधी केवल सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही सिनेमा देखेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रवेश नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे पास विशेष पास होने के बावजूद हमलोगों को ‘फुले’ देखने से वंचित किया जा रहा है। थिएटर के अंदर जाने से रोका जा रहा है। ऐसा जान बूझकर किया जा रहा है। यह हमलोगों को अपमानित करने की साजिश है। राहुल गांधी के साथ सिनेमा देखने के अधिकार को छीना जा रहा है। 







Source link

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

74 bet login