Pseb Punjab Board 12th Result 2025 Live Check Date Time Updates Step By Step Guide At Pseb.ac.in – Amar Ujala Hindi News Live

10:40 AM, 14-May-2025
Punjab Board 12th Result 2025: 2023 में 24 मई को जारी हुआ था 12वीं का परिणाम
2023 में कक्षा 12वीं के नतीजे 24 मई को घोषित किए गए थे। कुल 2,96,709 छात्रों ने परीक्षा दी और 2,74,378 उत्तीर्ण हुए। कुल पास प्रतिशत 92.47% रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.14% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 90.25% रहा।
10:05 AM, 14-May-2025
punjab board 12th result: पिछले साल 30 अप्रैल को आया था रिजल्ट
पिछले साल (2024 में) पंजाब बोर्ड ने 30 अप्रैल को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए थे। तब परीभा में कुल 2,84,452 छात्र उपस्थित हुए और 2,64,662 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.04% दर्ज किया गया। लड़कियों ने 95.74% सफलता हासिल की, जबकि लड़कों ने 90.74% सफलता हासिल की।
09:18 AM, 14-May-2025
Punjab Board 12th: 19 फरवरी से 4 अप्रैल तक चलीं परीक्षाएं
पंजाब में कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं।
09:02 AM, 14-May-2025
PSEB 12th Result 2025 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर जाएं।
- कक्षा 12वीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर परिणाम खुलकर आ जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें और अपने पास रख लें।
08:47 AM, 14-May-2025
Punjab Board 12th Result: पिछले साल 30 अप्रैल को आया था रिजल्ट
पिछले साल (2024 में) पंजाब बोर्ड ने 30 अप्रैल को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए थे। तब परीभा में कुल 2,84,452 छात्र उपस्थित हुए और 2,64,662 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.04% दर्ज किया गया। लड़कियों ने 95.74% सफलता हासिल की, जबकि लड़कों ने 90.74% सफलता हासिल की।
08:12 AM, 14-May-2025
Punjab Board 12th Result 2025 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं के परिणाम आज, दोपहर बाद pseb.ac.in पर देखें नतीजे
Punjab school education board Class 12th Result 2025 pseb.ac.in psebresults.nic.in Live Updates: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड आज कक्षा 12वीं के नतीजों का एलान करने वाला है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित सूचना के मुताबिक, बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा बुधवार, 14 मई शाम 3 बजे के बाद जारी किया जाएगा। जो भी छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
पंजाब में कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं।