Hpbose Himachal Pradesh Class 12th Result 2025 Live Hp Board Inter School Result Direct Link M Marksheet – Amar Ujala Hindi News Live
08:57 AM, 17-May-2025
HPBOSE Result 2025: रिजल्ट में उपलब्ध विवरण
ऑनलाइन प्राप्त अंकपत्र (मार्कशीट) में छात्रों के विषयों की सूची, प्रत्येक विषय का कोड, सिद्धांत परीक्षा (theory) और आंतरिक मूल्यांकन (internal assessment) में प्राप्त अंक, तथा कुल अंक प्रदर्शित किए जाएंगे। ध्यान रहे कि यह केवल ऑनलाइन मार्कशीट है। छात्रों को उनकी मूल (ऑरिजिनल) मार्कशीट बाद में संबंधित विद्यालय/स्कूल प्रशासन द्वारा विधिवत रूप से प्रदान की जाएगी।
08:35 AM, 17-May-2025
HP Board Result 2025: पिछले साल के टॉपर
वर्ष 2024 में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय (Science Stream) से कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने संयुक्त रूप से टॉप किया था। इन दोनों छात्राओं ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए थे, जो कि 98.80% बनता है।
08:24 AM, 17-May-2025
HPBOSE 12th Result 2025: किन विषयों के नतीजे होंगे घोषित?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड (HPBOSE) कक्षा 12वीं के परिणाम तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए जारी किए जाएंगे। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा दी है, वे अपने संबंधित विषयों के अनुसार रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
08:17 AM, 17-May-2025
HP Board 12th Result 2025: पिछले साल के टॉपर
पिछले साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था। कला संकाय (Arts) की अर्शिता और वाणिज्य संकाय (Commerce) की शाव्या ने 98 प्रतिशत अंक, यानी 500 में से 490 अंक प्राप्त किए थे। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर दोनों छात्राओं ने टॉप-10 रैंकर्स की सूची में जगह बनाई थी।
08:08 AM, 17-May-2025
HP Board 12th Result: मार्कशीट पर होंगे ये अहम विवरण
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम के बाद जारी की जाने वाली ऑनलाइन मार्कशीट में कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। इसमें बोर्ड का नाम, परिणाम का नाम, छात्र का नाम, रोल नंबर, पिता और माता का नाम, प्रत्येक विषय के थ्योरी और प्रैक्टिकल सहित विषयों के नाम, प्राप्तांक, कुल अंक, और योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल) का स्पष्ट उल्लेख होगा।
07:55 AM, 17-May-2025
HP Board 12th Result: परिणाम देखने के लिए जानें आवश्यक दस्तावेज
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम आज ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम चेक करने के लिए रोल नंबर का उपयोग कर सकेंगे, जो कि एडमिट कार्ड पर अंकित होता है। रिजल्ट विंडो में रोल नंबर दर्ज करने के बाद ही स्कोरकार्ड प्रदर्शित होगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम जारी होने से पहले अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े
07:30 AM, 17-May-2025
HP Board Result 2025: जानिए पिछले साल किसने किया था टॉप
वर्ष 2024 में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय (Science Stream) से कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने संयुक्त रूप से टॉप किया था।
दोनों छात्रों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए थे, जो कि 98.80% के बराबर है।
06:25 AM, 17-May-2025
HPBOSE 12th Result Live: आज घोषित होगा हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां कर सकेंगे सबसे पहले चेक
HPBOSE 12th Result Live: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज, 17 मई 2025 को घोषित करने जा रहा है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं। परिणाम जारी होने के बाद अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंग। परिणाम देखने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर सिर्फ रोल नंबर या फिर रोल कोड की आवश्यकता होगी।
इस लाइव अपडेट में हम आपको रिजल्ट समय, चेक करने की प्रक्रिया और आगे की जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे।